लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अरुणाचल प्रदेश में सेना का रुद्र हेलिकॉप्टर क्रैश, सर्च ऑपरेशन जारी

SAPNA THAKUR | 21 अक्तूबर 2022 at 12:43 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह रुद्र सेना का अटैक हेलिकॉप्टर है जोकि तूतिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर सिंगिंग गांव के पास क्रैश हुआ है। रक्षा पीआरओ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां तक जाने के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्ध नहीं है।

हालांकि, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर में सेना से जुड़े दो जवान मौजूद थे। ये हेलिकॉप्टर राज्य के बाहर से आ रहा था इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। बता दें, इससे पहले 5 अक्तूबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास चीता हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]