अलीशा ने प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में जीता गोल्ड, बनी पहली महिला पायलट
HNN/काँगड़ा
पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व विख्यात घाटी बीड़ बिलिंग में पीजी गुरूकुल से पैराग्लाइडिंग के गुर सीखने वाली पायलट अलीशा ने एक ओर उपलब्धि अपने नाम की है। अलीशा ने प्री पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी कप में गोल्ड मेडल जीतकर पोडियम हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनने की उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ ही अलीशा ने सबसे अधिक ऊंचाई पर पोडियम फिनिश हासिल करने वाली पहली महिला पायलट बनने का गौरव हासिल किया है।
अलीशा ने बताया कि कठिन मौसम की स्थिति और तीव्र प्रतिस्पर्धा के साथ, पोडियम फिनिश हासिल करना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि के लिए ऑरेंजलाइफ पैराग्लाइडिंग स्कूल और अपने हीरो, भारत के शीर्ष पायलट विजय सोनी के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि अलीशा ने केवल 17 महीनों में पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिताओं में 8 पदक जीते हैं।
अलीशा की इस उपलब्धि से पूरे देश में खुशी की लहर है और पैराग्लाइडिंग के शौकीनों को एक नई प्रेरणा मिली है। अलीशा की इस उपलब्धि को देखते हुए लगता है कि वह आने वाले समय में और भी कई उपलब्धियां हासिल करेंगी।