Loading...

अवैध अफीम की खेती करने पर बुजुर्ग गिरफ्तार

By Ankita Published: 2 Apr 2024, 9:51 PM | Updated: 2 Apr 2024, 9:51 PM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा में अवैध अफीम के पौधे पकड़े जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला उमपंडल बंगाणा के मंदली का है, जहां पर बंगाणा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से 21 पौधे अवैध अफीम के बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में वृद्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बंगाणा पुलिस को सूचना मिली कि मदली ने एक घर में अवैध अफीम के पौधे लगाए है। सूचना मिलने के बाद बंगाणा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मंदली में कमल देव शर्मा के आंगन में अफीम के पौधे बरामद किए।

पुलिस ने घर में लगी फूलों की क्यारियों से 21 पौधे अवैध अफीम बरामद किए। डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के मामले में कमल देव शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।