अवैध खनन करते पकड़े दो ट्रैक्टर, मामला दर्ज
HNN/सोलन
जिला सोलन में नालागढ़ क्षेत्र के तहत आने वाले दभोटा में पुलिस ने महादेव खड्ड में अवैध खनन करते हुए पकड़े दो ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर चालकों के मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर चालकों की पहचान करनैल सिंह पुत्र राम किशन निवासी गांव दोलोवाल तहसील नालागढ़ व मान सिंह पुत्र मोहन लाल निवासी गांव महादेव तहसील नालागढ़ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम ने महादेव खड्ड में औचक निरीक्षण किया।
जिस दौरान उन्होंने मौके पर ही दो ट्रैक्टरों को अवैध खनन करते हुए पकड़ा। जिसके बाद उन्होंने दोनों ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।