Loading...

FIR / मोगीनन्द में दड़ा-सट्टा पर्ची और 980 रुपये बरामद, व्यक्ति पर मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

FIR / सिरमौर जिले के मोगीनन्द में पुलिस ने दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर की गई तलाशी में आरोपी के पास से दड़ा-सट्टा पर्ची और 980 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/कालाआम्ब

पुलिस के अनुसार, टीम मोगीनन्द के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सड़क पर एक व्यक्ति राहगीरों को दड़ा-सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से दड़ा-सट्टा पर्ची और 980 रुपये की नकदी मिली। आरोपी की पहचान कालाआम्ब निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: •