Loading...

अवैध खनन करते पकड़े 3 वाहन, 1.75 लाख रुपए वसूला जुर्माना

Ankita • 28 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा में पुलिस व खनन विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर अवैध खनन करते 3 वाहन पकड़े है। मौक़े पर विभाग द्वारा 1.75 लाख रुपए जुर्माना वसूल लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, खनन विभाग को सूचना मिली कि बेला इंदौरा में अवैध खनन हो रहा है।

सुचना मिलते ही खनन निरीक्षक राहुल जोएल ने मौके पर दबिश दी तो एक एग्जावेटर मशीन व ट्रैक्टर को अवैध खनन करते हुए पाया। इस पर 75500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

वहीं बरोटा में अवैध खनन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो एक पोकलेन मशीन से अवैध खनन की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था, जिसे जब्त कर लिया गया तथा 1 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया गया। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि की है।