अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती, 3 ट्रैक्टर और 2 टिप्परों पर जुर्माना

Person-fined-Rs-1.20-lakh-f.jpg

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा जिले के इंदौरा में अवैध खनन के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध खनन कर माल ले जाते हुए 3 ट्रैक्टरों को पकड़ा है और उनसे 5 हजार रुपए प्रति ट्रैक्टर की दर से कुल 15 हजार रुपए नकद जुर्माना वसूल किया है।

इसके अलावा, पुलिस ने 2 टिप्परों को भी पकड़ा, जो अवैध खनन के माल को ले जा रहे थे। इन टिप्परों पर 6-6 हजार रुपए प्रति टिप्पर की दर से 12 हजार रुपए नकद जुर्माना वसूल किया गया है।

पुलिस थाना प्रभारी इंदौरा आशीष पठानिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि अवैध खनन के मामले में गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर यह कार्रवाई की गई और कुल 27 हजार रुपए नकद जुर्माना वसूल किया गया है