अवैध खनन पर पुलिस ने फिर कसा शिकंजा, तीन वाहन पकड़े
HNN / सोलन
अवैध खनन करने वालों पर जिला पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसते हुए निरीक्षण के दौरान तीन वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों में एक पोकलेन मशीन और दो टिप्पर शामिल थे। दरअसल, एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने अपनी टीम के साथ रतयोड़ खड्ड का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्हें सूचना मिली कि खड्ड से 2 किलोमीटर दूर कुछ वाहन खनन करने में जुटे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर खनन करते तीन वाहन पकड़े और इनसे मौके पर 25-25 हजार रुपए जुर्माना वसूला। उन्होंने इस दौरान पटवारी और थाना प्रभारियों को क्षेत्र की सीमा पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए।