अवैध खनन पर वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, वसूला चार लाख जुर्माना
HNN / पांवटा साहिब
जिला सिरमौर के राजबन और मालगी के साथ लगती गिरी नदी में वन विभाग की टीम ने अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाही की है। विभाग ने 2 दिनों में अवैध खनन करते दो दर्जन ट्रैक्टरों को दबोचा और उनसे 4,00000 रुपए जुर्माना वसूला। दरअसल, वन विभाग को इन दिनों अवैध खनन को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थी।
ऐसे में उन्होंने एक टीम का गठन किया। जब टीम ने गिरी नदी और गिरी नगर परिक्षेत्र के सुंकरों नदी में दबिश दी, तो देखा कि कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन में जुटे हुए थे। विभाग ने 2 दिन लगातार दबिश दी और तकरीबन दो दर्जन ट्रैक्टरों को दबोचा। जब इनसे खनन से संबंधित कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया तो यह कुछ भी पेश नहीं कर पाए।
जिसके चलते इनसे 4,00000 रुपए जुर्माना वसूला गया। मामले की पुष्टि डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने की है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर वन विभाग की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।