Loading...

Arrest / घाड़ हरसर चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो लाख रुपये और दो जोड़ी पायल बरामद

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Arrest / पुलिस जिला नूरपुर के घाड़ हरसर क्षेत्र में 13 सितंबर को हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। बरामदगी में दो लाख रुपये नकद और दो जोड़ी पायल शामिल हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी और अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

जवाली

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 28 सितंबर को दोबारा न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद अदालत ने एक आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि दूसरे आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। एसपी नूरपुर इलमा अफरोज ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Related Topics: •