अवैध लकड़ी की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4 गाड़ियां जब्त
HNN/काँगड़ा
कांगड़ा में वन विभाग ने अवैध लकड़ी की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 गाड़ियों को जब्त किया है। ये गाड़ियां आम, जामुन और अन्य प्रजातियों की लकड़ी से लदी हुई थीं और पंजाब में बेचने के लिए ले जाई जा रही थीं। वन विभाग की टीम ने नाके के दौरान इन गाड़ियों को पकड़ा और जब्त कर लिया है।
इस कार्रवाई के दौरान, वन विभाग की टीम ने पाया कि इन गाड़ियों में से किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज मौजूद नहीं था। वन परिक्षेत्र अधिकारी रे चैन सिंह ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध लकड़ी की तस्करी पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते पहले भी 2 गाड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
