Loading...

अवैध लकड़ी परिवहन : पुलिस ने ट्रक को किया कब्जे, दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

PARUL • 10 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा जिले के देहरा थाना क्षेत्र के संसारपुर टैरस में पुलिस ने बिना परमिट लकड़ी ले जा रहे ट्रक को कब्जे में लेकर 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने ट्रक के चालक रजत कुमार और एक अन्य व्यक्ति मलकीत सिंह के खिलाफ फोरैस्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक में लकड़ी ले जाने के लिए आवश्यक परमिट नहीं था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बिना परमिट लकड़ी ले जाना अवैध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे लकड़ी ले जाने से पहले आवश्यक परमिट प्राप्त करें।