Loading...

अवैध शराब के मामले में एक्साइज विभाग ने लगाया आरोपी पर 6000 रुपए का जुर्माना

PARUL • 19 Sep 2023 • 1 Min Read

2023-24 के तहत पकड़े गए 47 मामलों में विभाग ने वसूला तीन लाख 500 रुपए का जुर्माना

HNN/श्री रेणुका जी

नशा और अवैध शराब पर सिरमौर पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत पकड़े गए मामले में 6000 रुपए जुर्माना लगाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत आरोपी पृथ्वी सिंह निवासी जरग गांव तहसील रेणुका जी के पास से सात बोतल अवैध शराब की बरामद की गई थी।

यह अवैध शराब श्री रेणुका जी थाना पुलिस के द्वारा 4 नवंबर को पकड़ी गई थी। रेणुका पुलिस के द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत पकड़ी शराब का चालान आज मंगलवार को उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर के समक्ष पेश किया गया। जिस पर विभाग के द्वारा 6000 पर जुर्माना वसूला गया।

बड़ी बात तो यह है कि राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर के द्वारा वर्ष 2023-24 के अंतर्गत अवैध शराब के 47 मामलों में 3 लाख 500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया है। मामले की पुष्टि राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवार द्वारा की गई है।