HNN / बिलासपुर
विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में अष्टमी पर लोगो की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। ऊंचे जयकारों से पूरा पहाड़ी क्षेत्र गूंज उठा। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आये करीब 9,000 श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे।
इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डालीं और घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर न्यास अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर ने बताया कि न्यास को चढ़ावे के रूप में अब तक 94,87,684 रुपये नकद, 135.3 ग्राम सोना, 12.8 किलोग्राम चांदी प्राप्त हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





