Loading...

असम राइफल में तैनात जवान का निधन, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

SAPNA THAKUR • 28 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर निवासी जवान की अचानक मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते रोज जवान का उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले गांव दाड़ी डाकघर दाबला निवासी जगरनाथ पुत्र दयाराम असम राइफल में कार्यरत थे।

बीते सोमवार को उन्हें अचानक ब्रेन हैमरेज हो गया, जिसके चलते वहां पर उनका उपचार चल रहा था। जिसके बाद उनका आईसीयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। जवान के निधन के बाद उनकी पार्थिव देह को उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया जहाँ सीर खड्ड के किनारे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।