Loading...

Accident / बारातियों की ऑल्टो कार गहरी ढांक में गिरी, दो युवकों की मौत और तीन घायल

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Mins Ago • 1 Min Read

Accident / सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में पंडार चौकी के पास बारात में शामिल लोगों की ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में गिर गई। वीरवार देर शाम करीब सात बजे हुए इस सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी पांच लोग जयदेवी से जंद्रेहड़ की ओर जा रहे थे।

सुंदरनगर/निहरी

हादसे में विजय कुमार उर्फ रिंकू (36) पुत्र रामदास निवासी गांव खगराओ, डाकघर जयदेवी और पुनीत कुमार उर्फ अंकू (34) पुत्र केवल कृष्ण निवासी गांव बोडल, डाकघर जयदेवी की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों की पहचान मनोज कुमार (45) पुत्र भगत राम, सुरेंद्र कुमार (42) पुत्र पोलू राम और पंकज कुमार (38) पुत्र जगत राम के रूप में हुई है। तीनों गांव बोडल, डाकघर जयदेवी, तहसील सुंदरनगर के निवासी हैं। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांडा पहुंचाया गया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Topics: •