असम सरकार के मंत्री प्रशांत फुकन ने नई दिल्ली में सीएम सुक्खू को पांच करोड़ का चेक सौंपा
हिमाचल के आपदा प्रभावितों के लिए असम से पांच करोड़ की मदद पहुंची
शिमला/नई दिल्ली
असम से हिमाचल को सहयोग
असम सरकार के मंत्री प्रशांत फुकन ने आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को पाँच करोड़ रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि प्रदेश में आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए दी गई है।
सीएम सुक्खू ने जताया आभार
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, मंत्री प्रशांत फुकन और असम की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग प्रभावित परिवारों के पुनर्वास में सहायक सिद्ध होगा।