अस्थियों से संबंधित रोगों के उपचार के लिए कल यहां लगेगा शिविर….
HNN/ मंडी
जिला मंडी के जोगिंदर नगर के सर्किल आयुष हॉस्पिटल में 3 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अस्थियों से संबंधित रोगों के उपचार के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने देते हुए बताया कि शिविर में राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेद महाविद्यालय पपरोला के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों का उपचार किया जायेगा।
उन्होंने मंडी जिला के संबंधित क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि वह अस्थि रोगों का उपचार के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर शिविर का लाभ उठाएं।