लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मानदेय में बढ़ोतरी के लिए सरकार का किया धन्यवाद

SAPNA THAKUR | 7 मार्च 2022 at 12:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर से बंगाणा में मिला और उनका मानदेय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 9000, सहायिकाओं का मानदेय 6000 रुपए करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं व आशा वर्कर्स ने बेहतरीन कार्य किया है। आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाकर भी 4600 रुपए किया गया है। वहीं बंगाणा कानूनगो-पटवारी संघ ने भी ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर को बंगाणा में सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बंगाणा उपमंडल के तहत क्यारियां में सरकार ने नया पटवार सर्किल खोलने तथा रायपुर मैदान में नया कानूनगो सर्किल बनाने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]