आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
एनजीजी पॉवर टेक पोलियां बीत में भरे जाएंगे 28 पद
HNN/सोलन
समेकित बाल विकास परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। साक्षात्कार 8 अक्तूबर, 2024 को प्रातः 10.00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे।
आवेदनकर्ता को इन पदों के लिए 30 सितम्बर, 2024 सांय 05.00 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में अपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा।
उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।