आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की छंटनी परीक्षा में बदलाव, अब इस दिन होगी…..
HNN/ कांगड़ा
बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा बलजीत ठाकुर ने बताया कि बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के 10 पद भरे जाने है। ग्राम पंचायत मझीण तथा दबकेहड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने है।
वहीं ग्राम पंचायत मझीण के दबकेहड़, टिप्परी के डुहक, कमलोटा के कमलोटा, हडोली के बाह, बदोली के डोल, खुंडिया के अंबाडा, सिहोरपाई के बन चल्लियां, जाखोटा के वोहल जागीर, अलुहा के भौंरन एवं थिल के थिल केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे।
इस संदर्भ में छंटनी परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर को उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी के कार्यालय में निर्धारित किया गया था परंतु प्रशासनिक कारणों हेतु अब छंटनी परीक्षा का आयोजन 24 नवंबर को उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।