आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की साक्षात्कार तिथि बढ़ाई, अब इस दिन होगा……
HNN/ मंडी
बाल विकास परियोजना अधिकारी गोपालपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता /सहायिका की नियुक्ति हेतु आवेदन की तारीख पंचायतों की हड़ताल के कारण 18 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाई गई है तथा साक्षात्कार 19 अक्तूबर को आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने दी। एसडीएम ने बताया कि आवेदक परिवार नकल रजिस्टर के स्थान पर उस केंद्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आवेदनकर्ता के उसी क्षेत्र में रहने बारे जारी प्रमाण पत्र (सर्वें रजिस्टर के अनुसार) तथा अन्य दस्तावेजों सहित 18 अक्टूबर 2023 तक अपने आवेदन जमा करवा सकते है।
उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के लिए सभी आवेदक अपने मूल दस्तावेजों सहित 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजे सीडीपीओ कार्यालय गोपालपुर स्थित सरकाघाट में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।