Loading...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरें जाएंगे 21 पद, 13-14 नवंबर को साक्षात्कार

PARUL 26 Oct 2024 1 min read

HNN/सोलन

सोलन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 27 पदों के लिए साक्षात्कार 13 और 14 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम ने यह जानकारी दी।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 6 पदों के लिए 13 नवंबर को और आंगनबाड़ी सहायिका के 21 पदों के लिए 14 नवंबर को साक्षात्कार होंगे। साक्षात्कार का समय प्रातः 10:30 बजे होगा और यह बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

आवेदक का 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। उच्च शिक्षा प्राप्त आवेदकों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष है और वार्षिक पारिवारिक आय 50,000 रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु और आय की गणना 07 नवंबर, 2024 के अनुसार की जाएगी।

Related Topics: