Loading...

आंगनबाड़ी केंद्र जोल में मनाया गया पोषण माह दिवस

Ankita • 19 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल/

आंगनबाड़ी केंद्र जोल में आज मंगलवार को पोषण माह दिवस मनाया गया। जिसमें बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंधला के सौजन्य से आंगनबाड़ी केंद्र जोल की महिला मंडल प्रधान कांता देवी, पंचायत सदस्य सुनील कुमार, पूर्व पंचायत सदस्य कश्मीरी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें पर्यवेक्षक का मधु सुमन ने महिलाओं को पोषाहार और नशा निवारण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र जोल में पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें गर्भवती धात्री सहित अन्य महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अवसर पर पर्यवेक्षिका मधु सुमन द्वारा पोषण की जानकारी दी गई साथ ही महिलाओं को दिन में पांच बार भोजन करने पौष्टिक भोजन जैसे दाल, हरी सब्जी, दूध, दही, फल को रोजाना खाने की सलाह दी गई।

मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ रखने के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई। वहीं गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को अंकुरित चने, अंकुरित मूंग, अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियों से मिलने वाले पौष्टिक आहार की विस्तृत जानकारी भी दी।

उन्होंने गर्भवती धात्री महिलाओं को अपने भोजन में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, आयोडीन, बसा, कार्बोहाइड्रेट, खनिज लवण मुक्त फोलिक एसिड जिंक युक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग करना चाहिए के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत जोल के जनप्रतिनिधि,सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं,आशा वर्कर व अन्य महिलाएं उपस्थित रही।