Loading...

आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के पदों के लिए यहां होगा इंटरव्यू…

Ankita • 23 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के भरे जाने वाले रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हरोली में आयोजित किया जा रहा है।

यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी हरोली पूनम चौहान ने दी। उन्होंने कहा कि सभी आवेदक अपने मूल दस्तावेज़ों सहित निर्धारित तिथि व समय पर साक्षात्कार में पहुंचना सुनिश्चित करें।