आंगनबाड़ी हेल्पर व वर्कर के पद के लिए कल यहां लिए जाएंगे साक्षात्कार….
HNN/ मंडी
सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के अंतर्गत प्रदान की जारी सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना गोहर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दाण में आंगनबाड़ी हेल्पर व आंगनबाड़ी केंद्र देलग टिक्करी में आंगनबाड़ी वर्कर के पद के लिए आवेदनकर्ताओं के साक्षात्कार 6 अगस्त को बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में लिए जाएंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी गोहर बीएल चौहान ने बताया कि 6 अगस्त को आंगनबाड़ी केंद्र दाण व आंगनबाड़ी केंद्र देलग टिक्करी में जिन महिलाओं ने आंगनबाड़ी वर्कर व आंगनबाड़ी सहायक के लिए आवेदन किया है वो सभी आवेदनकर्ता महिलाएं 6 अगस्त को बाल विकास परियोजना अधिकारी गोहर में अपने पूर्ण विवरण व दस्तावेजों सहित सुबह 10:30 बजे पहुंच जाएं।