आंगन में खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे के गले में फंसा दुपट्टा, गई जान
HNN/ मंडी
जिला मंडी के उपमंडल जोगिंद्रनगर में शहर से करीब चार किलोमीटर दूर हराबाग पंचायत में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां 8 वर्षीय बच्चे की खेल-खेल में जान चली गई है। वहीं बच्चे की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, कार्तिक आंगन में खेल-कूद रहा था। इसी बीच कार्तिक ने आंगन में खेलते-खेलते कपड़े सुखाने वाली तार में अपनी मां का दुपट्टा लटकाया और झूला बनाकर झूलना शुरू कर दिया। इसी दौरान दुपट्टा कार्तिक के गले में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
कुछ देर बाद जब मां की नजर अपने बच्चे पर पड़ी तो उसने उसे दुपट्टे से लटका हुआ पाया। इसके बाद उसे जोगिंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्स्कों में उसे मृत घोषित कर दिया। जोगिंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी अश्विनी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।