Loading...

आंगन में बैठी बुजुर्ग महिला पर बंदरों का हमला, घायल

PRIYANKA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN / बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में फिर बंदरों का आतंक देखने को मिला है। सरकाघाट के तहत आती ग्राम पंचायत में बंदरों ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को घायल कर दिया। जिसके चलते महिला को बाजू सहित शरीर के कई हिस्सों में खरोचे आई है। दरअसल, 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला मनसो देवी अपने आंगन में बैठी हुई थी।

इसी दौरान अचानक कहीं से बंदरों का झुंड आया और उन्होंने बुजुर्ग महिला पर हमला बोल दिया। ज्यादा वृद्ध होने के चलते महिला भाग नहीं सकी और जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर घर के साथ काम कर रहे परिजन तुरंत आंगन में पहुंचे और उन्होंने महिला को बंदरों के चंगुल से छुड़वाया।

इसके बाद बिना समय गवाएं परिजन तुरंत महिला को अस्पताल ले आए जहां उन्हें पहले इंजेक्शन लगाया गया और उसके बाद उनका उपचार किया गया।