आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में दो ट्रेनों में हुई टक्कर, इतने लोगों की गई जान….
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में हावड़ा-चेन्नई लाइन पर दो ट्रेनों की जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा करीब 50 लोग घायल हुए है। ट्रेन के डिब्बों में फंसे यात्रियों को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और आपातकालीन कर्मचारियों की मदद भी ली गई।
अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चालू है। बचाव में मदद के लिए एनडीआरएफ की दो टीमें भी तैनात की गईं हैं। जानकारी के मुताबिक, दो ट्रेनों के बीच हुई यह भिडंत विशाखापट्टनम-पलासा और विशाखापट्टनम-रायगढ़ के बीच हुई।
रेलवे ने हादसे की वजह मानवीय चूक बताया है। रेलवे के मुताबिक, दोनों ट्रेन एक ही ट्रैक पर चल रही थी। पलासा को पीछे से विशाखापट्टनम-रायगढ़ ट्रेन ने टक्कर मारी जिसके बाद विशाखापत्तनम-रायगढ़ पैसेंजर ट्रेन की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं।
मृतकों के परिजनों को मिलेगा इतना मुआवजा
इस हादसे में जान गंवाने वाले आंध्र प्रदेश के मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और अन्य राज्यों के मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री कार्यालय ने मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ के फंड से 2 लाख रुपये की आर्थिक राशि की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।