लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश: तेल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, टैंकर की सफाई करने उतरे 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Ankita | 9 फ़रवरी 2023 at 1:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से दुःखद घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक कंपनी में काम करने वाले 7 कर्मचारियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक खाद्य तेल निर्माता कंपनी में ही लगे तेल टैंकर की सफाई के लिए उसके भीतर उतरे हुए थे। सफाई के दौरान ही सातों कर्मचारियों ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि सातों कर्मचारियों की मौत दम घुटने से हुई है। कई कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मृतकों में से पांच अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के पडेरू के थे, जबकि दो अन्य उसी मंडल के पुलीमेरू गांव के थे। एक चश्मदीद ने बताया कि एक व्यक्ति पहले टैंक में घुसा था, लेकिन उसके ऊपर न आने पर दूसरा भी उसके पीछे गया। उधर, परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने मजदूरों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]