आईआईटी मंडी ने शुरू किया पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमबीए कार्यक्रम
HNN/ मंडी
आईआईटी मंडी में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमबीए (बीबीए एनालिटिक्स(ऑनर्स) और एमबीए डाटा साइंस और मशीन लर्निंग) कार्यक्रम शुरू हो गया है। बता दें इस वर्ष पांच वर्षीय आईएमबीए कार्यक्रम को शुरू करके एक कदम आगे बढ़ाया है।
यह कार्यक्रम स्कूली शिक्षा समाप्त करने के तुरंत बाद विद्यार्थियों को प्रबंधन करियर के लिए तैयार करने और पांच वर्षों के दौरान उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान छात्र दो उद्योग इंटर्नशिप करेंगे, जिनमें से एक छह महीने की अवधि का होगा, जिससे व्यापार जगत में पर्याप्त अनुभव सुनिश्चित होगा।
यह कार्यक्रम युवाओं को 12वीं कक्षा के तुरंत बाद प्रबंधन कार्यक्रम अपनाने का अवसर प्रदान करता है। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा पेश किया गया यह अग्रणी कार्यक्रम विद्यार्थियों को विश्लेषण, डेटा साइंस, गणित और सांख्यिकी में कौशल के साथ प्रबंधन की व्यापक समझ से लैस करने के लिए डिजाइन किया गया है।