आईआईटी मंडी में विकसित हुआ एडवांस्ड थर्मोइलेक्ट्रिक मटेरियल
HNN/शिमला
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने एडवांस्ड थर्मोइलेक्ट्रिक मटेरियल विकसित किया है, जो ऊर्जा दक्षता और स्थिरता में सुधार कर सकता है। आईआईटी के शोधकर्ताओं ने थर्मोइलेक्ट्रिक मटेरियल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जो जटिल क्रिस्टल संरचना और खराब तापीय प्रवाहकत्त्व वाले सुपर आयोनिक कंडक्टरों का उपयोग करके थर्मल ऊर्जा संचयन के क्षेत्र में आता है।
यह प्रगति विभिन्न विद्युत, परमाणु और ताप विद्युत संयंत्रों, कोयला और इस्पात खनन उद्योगों के साथ परिष्कृत उच्च स्तरीय कंप्यूटिंग सुविधाओं और इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों में ताप प्रबंधन में उन्नत प्रौद्योगिकियों के विकास को सक्षम बनाने में नई पहल है। शोध का वर्णन करने वाले दो शोधपत्र प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने थर्मोइलेक्ट्रिक मटेरियल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जो ऊर्जा दक्षता और स्थिरता में सुधार कर सकती है। यह प्रगति विभिन्न उद्योगों में अधिक कुशल ऊर्जा प्रबंधन और अभूतपूर्व प्रौद्योगिकियों के विकास को सक्षम बनाने में मदद कर सकती है।