Loading...

आईजीएमसी में कोरोना पॉजिटिव 60 वर्षीय महिला की हुई मौत

PARUL • 1 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में कोरोना पॉजिटिव 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बता दें कि महिला की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर को महिला की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया।

जहां जांच के दौरान महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिसके बाद महिला को मेक शिफ्ट अस्पताल में रखा गया और चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी रहा। जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को कोरोना की दोनों वैक्सीन के अलावा बूस्टर डोज भी लगी थी।

उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण भाटिया ने खबर की पुष्टि की है। साथ ही मरीजों को एहतियात बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं।