HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में मारुति सुजुकी कंपनी गुजरात द्वारा हंसालपुर यूनिट हेतु 18 जनवरी को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राजकीय आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार भारत सरकार के नेशनल इम्पलाॅयमेंट एनहांसमेंट मिशन और एनईएएम के तहत एक से तीन वर्ष के प्रशिक्षण एवं तदोपरांत कम्पनी में समायोजन हेतु आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया साक्षात्कार में फिटर, डीजल मकैनिक, मोटर मकैनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई, बैल्डर, इलेक्ट्रीशियन, प्लास्टिक प्रोसैसिंग ऑपरेटर, ट्रैक्टर मकैनिक, पेंटर जनरल में एनसीवीटी के तहत वर्ष 2018, 19, 20, 21 व 22 में पासिंग आउट अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में कम्पनी द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों का उसी दिन पर्सनल इंटरव्यू लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी को कम्पनी द्वारा प्रथम वर्ष 21 हज़ार रूपये सीटीसी तथा 15 हज़ार 800 रूपये नेट मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं देय होगी। इसके अतिरिक्त इसी दिन उक्त ट्रेडों के लिए नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए भी शिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा।
रविन्द्र सिंह ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड, मैट्रिक, 12वीं, आईटीआई मार्कशीटस, हिमाचली बोनाफाइड सहित 2 पासपोर्ट साइज रंगीन दो फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

