लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आईटीआई बंगाणा ने निकाली कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली

SAPNA THAKUR | 9 मार्च 2022 at 4:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर दस्तक मुफ्त कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह जागरूकता रैली आईटीआई प्रांगण से शुरू होकर आसपास के क्षेत्रों से होते हुए वापिस आईटीआई के प्रांगण में समाप्त हुई। इस जागरूकता रैली में आईटीआई के छात्र-छात्राओं द्वारा जन-जन का यही नारा टीके से कोरोना मुक्त हो भारत हमारा, हम सबको टीका लगवाना है कोरोना को जड़ से मिटाना है, नारो द्वारा लोगों को जागरूक किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आईटीआई में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पोस्टर पेंटिंग तथा जल जीवन मिशन पर निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करवाई गई। पोस्टर पेंटिंग में अंजलि ने प्रथम, आर्यन राणा ने द्वितीय और अंकुश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

इसके अतिरिक्त निबंध लेखन प्रतियोगिता में पमिता देवी ने प्रथम, रक्षा देवी ने द्वितीय और विकास मान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]