आईटीआई मंडी में इस दिन होगा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन……
HNN/ मंडी
आईटीआई मंडी में 14 अगस्त को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आईटीआई मंडी के प्रधानाचार्य रविन्द्र बन्याल ने देते हुए बताया कि मेले का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। मेले में जिला मंडी के स्किल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होल्डर, आईटीआई पास, डिप्लोमा और स्नातक युवा भाग ले सकते हैं।
उन्होंने जिला में स्थित सभी निजी व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यो से भी अपने संस्थान से पास आउट प्रशिक्षणार्थियों को इस मेले में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आहवान किया है ताकि युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए पंजीकरण व चयन किया जा सकें।