HNN/ऊना
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी, सिलाई कला, सरफेस आर्नामेंट्स टेक्नीक में प्रशिक्षण दिया जाता है। इन कोर्सों के लिए संस्थान स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो 30 सितंबर तक चलेगी।
आईटीआई के प्रधानाचार्य बीएस ढिल्लों ने बताया कि इन सभी प्रशिक्षण कोर्सों में प्रवेश पाने के लिए कोई भी आयु सीमा तय नहीं है। घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं भी यह प्रशिक्षण ले सकती हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार के पास 10वीं पास का प्रमाण पत्र होना जरूरी है। पात्र उम्मीदवार किसी भी कार्य दिवस पर मूल प्रमाण पत्रों सहित 3420 रुपये फीस सहित प्रवेश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में इन कोर्सों में दाखिला पाने के लिए कुछ सीटें ही शेष बची हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





