Loading...

आईटीआई सुजानपुर में इस दिन आयोजित होंगे साक्षात्कार….

PARUL • 13 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानपुर में एक निजी कंपनी की ओर से साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 20 जून को आयोजित होंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानपुर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में सत्र 2023 के पासआउट और 2024 के उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

साक्षात्कार में इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, फीटर, मशीनिस्ट, टर्नर, वेल्डर, टूल एंड डाई मेकर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, पेंटर, डीजल मेकेनिक ट्रेड के पासआउट उम्मीदवार ही भाग ले सकते हैं।