Loading...

आईटीआर की ऑनलाइन फाइलिंग के लिए फॉर्म जारी, जानिए क्या है अंतिम तिथि….

Ankita • 3 Apr 2024 • 1 Min Read

इनकम टैक्‍स डिपॉर्टमेंट ने ई-फाइलिंग पोर्टल पर वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आयकर रिटर्न फॉर्म आईटीआर-1, आईटीआर-2, आईटीआर-3 और आईटीआर-4 एक अप्रैल 2024 से उपलब्‍ध करा दिया है।

अब टैक्‍सपेयर्स पोर्टल पर आईटीआर1 से 4 तक फॉर्म चुनकर इनकम टैक्‍स रिटर्न भर सकते हैं। बता दें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2024 है। इसका मतलब है कि बिना किसी शुल्‍क के आयकर रिटर्न 31 जुलाई तक फाइल किया जा सकता है।

किसे भरना चाहिए आईटीआर 1 फॉर्म

आईटीआर 1 या सहज फॉर्म उन लोगों को भरना चाहिए, जिनकी सालाना कमाई 50 लाख रुपये से कम है। यह कमाई सैलरी, पेंशन या अन्‍य सोर्सेज से हो स‍कता है। घर या प्रॉपर्टी से कमाई करने वाले भी यह फॉर्म भर सकते हैं। 5000 रुपये की कमाई करने वाला किसान भी इस फॉर्म को भर सकता है।

1 से ज्‍यादा हाउस प्रॉपर्टी से कमाई, कैपिटल गेन करने वाले, बिजनेस या अनलिस्‍टेड कंपनियों में निवेश, एक बिजनेसमैन, एचएनआई इन्‍वेस्‍टर्स और किसी कंपनी का डायरेक्‍टर इस फॉर्म को भरने के लिए योग्‍य नहीं हैं।

आईटीआर 2 फॉर्म कौन भर सकता है?
अगर सालाना कमाई की लिमिट 50 लाख रुपये से ज्‍यादा है तो आईटीआर 2 भरा जा सकता है। इसके अलावा, शॉर्ट टर्म, कैपिटल गेन, एक से ज्‍यादा हाउस प्रॉपर्टी से कमाई करने वाले, खेती से 5000 रुपये से ज्‍यादा कमाई करने वाले, घुड़सवारी की सट्टेबाजी से इनकम, लॉटरी या लीगल गैंबलिंग से कमाई, किसी कंपनी में निवेश करने वाले या किसी कंपनी का डायरेक्‍टर इस फॉर्म को भर सकते हैं।

आईटीआर 3 फॉर्म

इस फॉर्म को वह व्‍यक्ति भर सकते हैं, जिसकी कमाई अपने बिजनेस या पेशा से हो रही है। आईटीआर 2 से होने वाली कमाई भी इसमें शामिल है। इसके अलावा, अनलिस्‍टेड कंपनियों के शेयरों से कमाई करने वालों को भी यह फॉर्म भरना चाहिए। साथ ही सैलरी, हाउस प्रॉपर्टी, कैपिटल गेन्स, हॉर्स रेसिंग, लॉटरी आदि से कमाई होती हो तो आईटीआर फॉर्म -3 भरा जा सकता है।

आईटीआर 4 फॉर्म

यह फॉर्म व्‍यक्ति वह भर सकते है जिनकी कमाई 50 लाख सालाना या उससे ज्‍यादा है तो आईटीआर 4 फॉर्म भरना चाहिए। इनकम टैक्स की धारा 44एडी और 44एई के तहत इनकम होती है तो यह फॉर्म भरना होता है। सैलरी, पेंशन या अन्‍य सोर्स से कमाई करने वाले आईटीआर 4 भर सकते हैं।