Loading...

आईटीबीपी में एएसआई के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत

By Ankita Published: 20 Feb 2024, 2:20 PM | Updated: 20 Feb 2024, 2:20 PM 1 min read

अपने बेटे की शादी में डीजे पर नाचने के बाद गए थे सोने, अचानक हो गया हादसा

HNN/ मंडी

जिला मंडी के रिवालसर के पास दुर्गापुर में आईटीबीपी में एएसआई के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पोस्टमार्टम करवाने के बाद देरशाम उनका अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ गांव में ही किया गया।

जानकारी के मुताबिक, त्रिवेंद्रम में आईटीबीपी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात देवेंद्र कुमार (54) पुत्र तेज राम शर्मा गांव दुर्गापुर के बेटे चेतन शर्मा की 16,17 और 18 फरवरी को शादी थी, जिसके लिए वह छुट्टी लेकर घर आए थे।

बता दें 18 फरवरी को काफी देर डीजे पर नाचकर फिर थोड़ा काम निपटाकर वह 8:30 बजे सो गए। जिसके बाद उन्हें अचानक सीने में दर्द उठा और उन्हें परिजनों द्वारा रिवालसर अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं देवेंद्र कुमार की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।