आईटी, टैली फैकल्टी के पदों को भरने हेतु इस दिन यहां होगा कैंपस इंटरव्यू….
HNN/ बिलासपुर
जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि शिवम् इंस्टिट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर में चार सीनियर, चार जूनियर आईटी फैकल्टी और दो टैली फैकल्टी के पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं में 18 जुलाई और जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 19 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एमसीए, बीसीए, बीएससी, एमएससी, आईटीबी टेक, आईटी कंप्यूटर साइंस, पीजीडीसीए और टैली फैकल्टी के लिए बीकॉम पास और टैली डिप्लोमा होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में 18 से 32 साल के पुरुष और महिला उम्मीदवार भाग ले सकते है। उम्मीदवार को मासिक मानदेय 11,500 रुपये से लेकर 13,500 रुपये तक दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 18 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं और 19 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।