Loading...

आईईडी ब्लास्ट में सीएएफ का एक जवान शहीद

PARUL • 25 Feb 2024 • 1 Min Read

बीजापुर में एक बड़ी नक्सली वारदात पेश आई है। यहां आईईडी ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है। जवान की पहचान राम आशीष यादव है। जानकारी के मुताबिक आईईडी ब्लास्ट की घटना में सीएएफ 19/ए कंपनी के जवान शहीद हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना मिरतुर क्षेत्र के अंतर्गत आज सीएएफ कैम्प बेचापाल से सुरक्षा पार्टी गांडोकलपारा से कुतुलपारा की ओर एरिया सर्चिंग पर निकली थी। दोपहर 3:30 बजे बेचापाल पदमपारा के पास माओवादियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया।

इस घटना में कैम्प बेचापाल मे पदस्थ प्रधान आरक्षक राम आशीष यादव शहीद हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है।