Loading...

आईपीएल मैच: धर्मशाला स्टेडियम में दर्शक नहीं ले जा सकेंगे यह चीजें…

Ankita • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला में 5 और 9 मई को आईपीएल मैचों के दौरान बीसीसीआई की ओर से स्टेडियम के अंदर कुछ चीजें ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। इन प्रतिबंधित वस्तुओं के बारे में टिकट बुकिंग करते समय बताया गया है।

प्रतिबंधित वस्तुओं के साथ दर्शक स्टेडियम में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। स्टेडियम में धूम्रपान पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बता दें दो मैचों के दौरान पुलिस की तरफ से कड़ी सुरक्षा रहेगी।

इन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध…
अल्कोहल, ऑडियो रिकार्डर, बैग, बैकपैक, बोतल, कैनस, कैमरा, सिक्के, झंडा, ज्वलनशील सामान, लैपटॉप, लाइटर, माचिस, संगीत यंत्र, पोस्टर, बैनर, पावर बैंक, स्प्रे, ब्लून, ब्लॉक, तंबाकू, गुटखा, हेलमेट, लकड़ी की छड़ी, पेन-पेंसिल, रेडियो, सेल्फी स्टिक, स्पोर्टिंग बॉल आदि शामिल हैं।