लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, ऐसे करे चेक….

Ankita | 14 मई 2023 at 6:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई), नई दिल्ली ने आज दोपहर 03 बजे इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) यानी 10वीं क्लास और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) यानी 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है।

इस साल 12वीं में कुल 98,505 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 96.93 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं 10वीं क्लास में 237,631 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए थे जिनमें से 98.94 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org, results.cisce.org पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट….

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

1.परीक्षा का परिणाम देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाना होगा

2. इसके बाद आपको होम पेज पर 10वीं वाले छात्रों को ‘ICSE Result 2023’ और 12वीं वाले ISC Result 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको रोल नंबर एवं मांगी गई अन्य डिटेल्स को भरना होगा।

4. डिटेल्स भरने के बाद ICSE Class 10th Result 2023′ और ISC 12th Result 2023 स्क्रीन दिखने लगेगा।

5. इस चेक करके आप डाउनलोड कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]