आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने से पिछड़ सकती है यह टीम……
आईसीसी ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 रोमांचक अंदाज में भारत में खेला जा रहा है। जारी टूर्नामेंट में बड़े उलटफेर भी देखने को मिले हैं। सभी टीमें टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। आपको बता दें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने वाली टीमों के चेहरे भी इस टूर्नामेंट से साफ हो जाएंगे।
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में होना है। यह टूर्नामेंट 2025 में खेला जाएगा। बता दें चैंपियंस ट्रॉफी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। विश्व कप में 10 में से चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी, लेकिन अब लड़ाई टॉप-4 में नहीं बल्कि टॉप-7 में रहने की भी होगी। दरअसल, विश्व कप की अंक तालिका का असर चैंपियंस ट्रॉफी पर देखने को मिलेगा।
मौजूदा वर्ल्ड कप में टॉप-7 में रहने वाली टीमें मेजबान पाकिस्तान के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सीधे क्वालीफाई हो जाएगी। लेकिन गत वर्ल्ड कप चैंपियन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। फ्लॉप प्रदर्शन के चलते टीम 5 मैच में एक जीत और 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर है। जिसके चलते इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने से पिछड़ सकता है।
इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस वक्त चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने से पिछड़ते हुए नजर आ रही है। इंग्लैंड को वर्ल्ड कप 2023 में अपने बचे हुए मैचों में सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा, ताकि टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपनी जगह बना पाए।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाते हुए मेजबान को 229 रनों पर रोक दिया है, जीत दर्ज करने के लिए टीम को अब बल्लेबाजी में भी दम दिखाने की जरूरत है। इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश के ऊपर भी चैपियंस ट्रॉफी से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।