Loading...

आउटर मणिपुर लोकसभा सीट पर पुन: मतदान जारी

PARUL • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

आउटर मणिपुर लोकसभा सीट के छह मतदान केंद्रों में  दोबारा मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 16.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि अभी तक कोई अप्रिय घटना दर्ज नहीं की गई है और सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

गौर हो कि 26 अप्रैल को इन छह मतदान केंद्रों पर मतदान पूरा होने से पहले अज्ञात लोगों ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था, जिसके कारण पुन: मतदान कराने की आवश्यकता पड़ी।

आउटर मणिपुर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को 28 विधानसभा क्षेत्रों में से 13 में हुए मतदान के दौरान 4.84 लाख पात्र मतदाताओं में से करीब 76.06 प्रतिशत ने मतदान किया था। बाकी के 15 क्षेत्रों में पहले चरण में 19 अप्रैल को इनर मणिपुर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के तहत मतदान हुआ था।