लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्‍का-मुक्‍की

SAPNA THAKUR | 9 मार्च 2022 at 3:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

आउटसोर्स कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले आज सैकड़ों की संख्या में विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान शिमला के चौड़ा मैदान में कर्मचारियों ने स्थाई नीति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों की तादाद में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास किया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा मौके पर बैरिकेड्स लगाए गए थे जिन्हे कर्मचारियों ने तोड़ने का भी प्रयास किया। इसके साथ ही पुलिस के साथ धक्‍का-मुक्‍की भी हुई। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण चौड़ा मैदान में नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। सैंकड़ों कर्मचारियों ने शिमला पंचायत भवन से विधान सभा तक रैली निकाली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन कर्मियों का आरोप है कि सरकार इनका शोषण कर रही है और न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। ये विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]