आख़िरकार 15 दिन बाद बहाल हुआ ऊना-होशियारपुर रोड
HNN/ ऊना
जिला ऊना में भारी बारिश के चलते बंद हुआ ऊना- होशियारपुर रोड आज बहाल कर दिया गया है। वहीं अब मार्ग खुल जाने से वाहन चालकों ने भी राहत की सांस ली है। बता दें 9 व 10 जुलाई को भारी बारिश के बाद सोमभद्रा नदी में आए उफान की जद में आकर यह रोड क्षतिग्रस्त हो गया था।
लेकिन अब 15 दिन बाद फिलहाल रोड वाया झलेड़ा से यातायात के लिए खोल दिया गया है, हालांकि पुल के पास पुराना होशियारपुर रोड पर चल रहा मरम्मत कार्य अभी कुछ दिन और चलने वाला है। जिसके चलते यह सड़क यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगी। एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान खबर की पुष्टि की है।