Loading...

आग की घटनाएं रोकने के लिए लोगों को जागरुक कर रहा वन विभाग- अंकुश आनंद

Ankita • 26 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उपमंडल बंगाणा में वन विभाग ग्रामीण को गर्मी के मौसम के दौरान वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए जागरुक एवं सक्रिय रहने का आह्वान किया है। जंगलों को आग की घटनाओं से बचानें के लिए वन विभाग आम लोगों को भी जागरुक कर रहा है।

शुक्रवार को वन परिक्षेत्र बंगाणा के रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद ने वनों को आग से बचाने को लेकर ग्रामीणों से आगे बढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का पर्यावरण दोनों में परस्पर संबंध है।उन्हें अलग करना कठिन है। जिस दिन पर्यावरण का अस्तित्व मिट गया।

उस दिन मानव जाति का अस्तित्व भी मिट जाएगा।उन्होंने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रशासन द्वारा कई अहम कदम उठाए गए हैं। जंगलों को आग की घटनाओं से बचानें के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रशासन और वन विभाग का पूरा सहयोग करें।

अंकुश आनंद ने कहा कि पेड़ पौधे ही पर्यावरण के रक्षक होने के साथ उनका स्वच्छ भी बनाते हैं। इसके बिना कोई भी अपने जीवन की परिकल्पना नहीं कर सकता है।इसलिए लोगों को पेड़ पौधों को लगाने के लिए आगे आना चाहिए। वर्तमान में लोग अपने भौतिक सुख सुविधाओं के लिए जंगल काटकर इस धरती को पेड़ विहिन बना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे जरूर लगाएं और तब तक यह पौधे बड़े नहीं होते, तब तक उनकी पूरी देखभाल करें। साथ ही लगाए गए पौधे की तब तक सुरक्षा करें जब तक वह बड़े नहीं हो जाते हैं।

यह सब काम समाज को जागरुक किए बगैर नहीं हो सकता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जंगल में आग लगने से किसी भी घटना की सूचना तुरंत विभाग को दें। जिस समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।