आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी मां-बेटी, अस्पताल में भर्ती
HNN/ मंडी
जिला मंडी के तहसील औट के अंतर्गत पनाऊ में एक हादसा पेश आया है, जहां मां-बेटी आग की चपेट में आ गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलसी गए। घायलों की पहचान भुवनेश्वरी (28) पत्नी नूप राम और उसकी पांच वर्षीय बेटी सृष्टि के रूप में हुई है।
दोनों को इलाज के लिए नगवाईं अस्पताल भिजवाया गया है। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, मां-बेटी जंगल में घास काटने के लिए गई हुई थी।
इस दौरान अचानक ही जंगल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और जंगल समेत दोनों मां-बेटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों बुरी तरह झुलसी है। फ़िलहाल दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।